लखनऊ मंडी समिति के सात और कर्मचारी कोरोना पाज़िटिव , कैसे हुई दो ढाई सौ लोगों की दावत ? जांच जरूरी


लखनऊ । मंडी परिषद मे कोरोना का कहर बढता ही जा रहा है । लखनऊ मंडी सचिव के कोरोना पाज़िटिव होने और पीजीआई में भर्ती होने के बाद आज सात कर्मचारी जांच में कोरोना पाज़िटिव पाये गये है ।
इस तरह अब तक लखनऊ मे मंडी परिषद व मंडी समिति में कुछ 13, लोगों को कोरोना अपनी गिरफ्त में ले चुका है ।
मंडी परिषद में कोरोना के मामले मे अब तक लापरवाही ही सामने आई है जिसके चलते वह अधिकारियों व कर्मचारियों में फैलता जा रहा है ।
लखनऊ मंडी सचिव ने गत एक जुलाई को सीतापुर रोड मंडी समिति मे आखिर दो, ढाई सौ लोगों की दावत पार्टी का आयोजन किसकी परमिशन से किया था ? जिसमे कोरोना से एक मंडी सहायक की मौत हो गई और कई लोग उसकी चपेट में आ गये ।
यह जांच का विषय है जब पूरी सरकार कोरोना को लेकर सख्त है तो मंडी सचिव ने यह इतनी बड़ी दावत पार्टी कैसे की । इस पर मंडी निदेशक को अब तक कार्रवाई कर देनी चाहिए पर उन्होंने अपने चहेते मंडी सचिव के खिलाफ अभी तक यह कारवाई भी नहीं की है ।

Scroll To Top
Translate »