
नई दिल्ली: इराक में करीब चार साल पहले लापता हुए 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आईएस आतंकियों ने सभी 39 भारतीयों की हत्या कर दी. सुषमा ने कहा कि हरजीत मसीह की बात झूठी है. हमने उससे बात की है. राज्यसभा में सभी मृतकों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.
सुषमा स्वराज ने कहा, ”हमने सभी के डीएनए सैंपल इराक भेजकर शवों से मैच करवाया, 39 भारतीयों में से 38 लोगों के डीएनए मैच हो चुके हैं. एक शख्स का 70 प्रतिशत डीएनए मैच किया।”
सुषमा ने कहा कि इराक सरकार ने 39 लापता भारतीयों के बारे में जानकारी निकालने में मदद की, हमने सामूहिक कब्रगाह में शवों की खोज करवाई. मृतकों का शव भारत लाने के लिए कार्रवाई शुरू हो चुकी है और जल्द ही वापस लाया जाएगा.
सुषमा ने कहा कि मरने वालों में 31 लोग पंजाब के, 4 हिमाचल प्रदेश के और पश्चिम बंगाल-बिहार के 2-2 लोग शामिल हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि लापता भारतीयों के बारे में पता लगाना काफी मुश्किल था लेकिन वीके सिंह की तत्परता और इराक सरकार की मदद से यह संभव हो पाया.
01:50 PM: मारे गये भारतीयों में शामिल देवेंदर सिंह की पत्नी मनजीत कौर ने कहा, मेरे पति 2011 में मोसुल गये थे और उने 15 जून 2014 को अंतिम बार बात हुई थी. हमारी सरकार से कोई मांग नहीं है.
01:05 PM: 39 भारतीयों में अमृतसर के मंजिंदर सिंह भी थे शामिल, परिवार शोकाकुल
01:00 PM: मारे गये भारतीय के एक परिजन ने कहा, हमें सूचना मिली की मेरे भाई को अगवा कर लिया गया. उसके बाद हमें कोई जानकारी नहीं मिली. मेरा दो बार डीएनए किया गया लेकिन कोई सूचना नहीं दी गई.
https://rashtriyadinmaan.com
