एक शख्स शारजाह से एक किलो सोना ला रहा था लेकिन एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने उसे पकड़ लिया। उसने सोने के बारे में छुपाया और ड्यूटी नहीं चुकाई थी।
उसने अपना बैग एक अन्य शख्स को बाहर ले जाने के लिए दे दिया था। लेकिन कस्टम विभाग को स्कैनिंग के दौरान ही पता चल गया था कि उसके बैग में रखा है एक किलो सोना।
कस्टम विभाग ने इंतजार किया उसके डिक्लेयरेशन फॉर्म भरने का। उसने जब जानकारी नहीं दी तो उसे उसके सहयोगी समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
खबर के मुताबिक पकड़ा गया शख्स राजस्थान के चुरू का रहने वाला है और शारजाह में नौकरी करता था। सात महीने बाद वो वापस आया तो अपने साथ एक किलो सोना भी लाया था।
उसके पास सोना खरीद का बिल मिला है। पूछताछ के मुताबिक वो सोच रहा था कि टैक्स बचा लेगा और अगर पकड़ा गया तो टैक्स चुका देगा लेकिन कस्टम अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एयर इंडिया का एक सुपरवाइज़र भी सोने की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
https://rashtriyadinmaan.com
