
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रैली स्थल का जायजा लिया
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी की रैली की तैयारियां पूरी है। रैली को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सम्बोधित करेगे। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्षअमित भाई शाह गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन राम लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय मंत्री वरिष्ठ कलराज मिश्र,उमा भारती, संतोष गंगवार, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय संह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश जी,प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, राष्ट्रीय सचिव व मीडिया प्रभारी श्रीकान्त शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री डा. महेन्द्र ंिसह, सिद्धार्थ नाथ सिंह आदि नेता गण उपस्थित रहेगें।
रैली में केन्द्रीय मंत्री डाॅ. महेश शर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, जनरल वीके सिंह, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, अािद मंत्रीगण, सांसद, विधायक व पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगें। अधिकांश वरिष्ठ नेता आज स्वयं ही राजधानी आ गए है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने बताया कि रैली में राज्य के सभी 1 लाख 40 हजार बूथों से लाखों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, श्री केशव प्रसाद मौर्य ने परिवर्तन महारैली स्थल की तैयारी का जायजा लिया, उन्होंने कहा कि रैली स्थल की सभी तैयारियां पूर्ण हो गयी है। रैली स्थल का जायजा लेने में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री श्रीकान्त शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, राम बाबू निषाद, मनीष शुक्ला, दिनेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
