
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) से निकाले जाने वाले दोनों गुटों के नेता दूसरे पक्ष पर गम्भीर आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि जनता शिवपाल यादव और अमर सिंह से नफरत करती है। इन दोनों लोगों ने नेताजी मुलायम सिंह यादव पर कब्जा कर रखा है।
मुलायम सिंह द्वारा नरेश अग्रवाल को पार्टी से निकाले जाने के बाद नरेश ने कहा कि जब वह अपने बेटे को निकाल सकते हैं तो मुझे निकालना कौन सी बड़ी बात है? उन्होंने कहा कि रामगोपाल नहीं अमर सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिले हुए हैं।
दरअसल प्रो. रामगोपाल और नरेश अग्रवाल दोनों ही अमर सिंह के विरोधी माने जाते हैं। अमर सिंह अभी तक लन्दन में थे और उन्होंने वहीं से एक वीडियो जारी कर मुलायम के प्रति अपनी आस्था जतायी थी। उन्होंने अखिलेश पर तंज भी कसा था। वहीं रविवार को पार्टी में हुई उठा-पटक के बाद उनके लन्दन से दिल्ली के लिए रवाना होने की भी खबरें आ रही हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
