जनेरश्वर मिश्र पार्क अनधिकृत बंदी, राज्यपाल को शिकायत


548d10b6ec5ad9dc77debfeed5ea7844_m

लखनऊ,।एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अपने शासकीय अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क में राजनैतिक कार्यक्रम करने और इसके लिए पूरे पार्क को बंद कराते हुए आम जनता को इसका वाजिब लाभ उठाने से वंचित किये जाने के सम्बन्ध में राज्यपाल राम नाइक को शिकायत भेजा है।

नूतन ने अपने ईमेल में कहा है कि अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री होने के फायदा उठाते हुए समाजवादी पार्टी के निजी कार्यक्रम के लिए न सिर्फ जनेश्वर मिश्र पार्क का अनधिकृत प्रयोग किया बल्कि उन्होंने इसके लिए एलडीए के अधिकारियों पर दवाब बनाते हुए इसे आधे दिन के लिए आम लोगों के लिए बंद भी करा दियाए जो सीधे.सीधे पद का दुरुपयोग है। उन्होंने इसकी जाँच कराते हुए ऐसा करने के लिए जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।


Scroll To Top
Translate »