यूपी में शिशुओं की मृत्य रोकेगी कंगारू माता योजना


21404xgbWPzXv1K53VKRVlGB0v7zG4autQ1tv6662324
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कंगारू माता योजना मदद करेगी. इस परियोजना को यूनिसेफ की मदद से सरकार संचालित कर रही है. यूपी की परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए यूनेस्कों की सहायता से कंगारू माता योजना प्रारम्भ की गई है.
प्रथम चरण में 33 जिलों में प्रारम्भ होने वाली इस योजना के तहत कम वजन वाले शिशुओं को स्वयंसेवियो द्वारा कंगारू की भांति सीने से लगाकर उनका पोषण किया जाएगा.  भ्रूण हत्याओं को रोकने के लिए भी विभाग सशक्त नीति और कार्ययोजना लेकर आएगा और परित्यक्ता, तलाकशुदा, वृद्ध महिलाओं एवं निराश्रित बच्चों को सहयोग के साथ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आपकी सखी एवं आशाज्योति का विस्तार कर सभी जिलों में केन्द्र खोले जाएगे. रेस्क्यू वैन की व्यवस्था सुदृढ़ होगी. 181 नम्बर को सुरक्षा हेतु 6 सीटर से बढ़ाकर 30 सीटर किया जाएगा.

Scroll To Top
Translate »