कश्‍मीर समस्‍या का समाधान वार्ता से ही संभव : राजनाथ


rajnath~20~08~2016~1471701379_storyimage

लखनऊ|     केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि कश्‍मीर समस्‍या का समाधान प्रदर्शन के माध्‍यम से नहीं हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि वार्ता से ही वहां की समस्‍या हल हो सकेगी।

लखनऊ विश्‍वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह संबोधि‍त कर रहे थे। इस मौके पर बतौर मुख्‍य अतिथि उन्‍होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता यूपी के राज्‍यपाल राम नाईक ने की। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आज कश्मीर में छोटे-छोटे बच्चों के हाथ में पत्थर है जबकि उनके हाथ में कलम और कंप्यूटर होना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि कश्मीर की जमीन के साथ ही वहां के लोगों को भी पूरा प्यार देश करता है। केंद्रीय गृहमंत्री ने वहां के नवयुवकों से किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करने की बात कहते हुए कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में बाढ़ के समय हमारे सैनिकों ने उन लोगों की रक्षा करने में दिन-रात एक कर दिया था। उन्‍होंने देश की सरहदों की सुरक्षा में तैनात सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि जब सेना का कोई जवान घायल होता है तो हमलोग रात को चैन से सो नहीं पाते हैं। उन्‍होंने कहा कि हिन्‍दुस्‍तान एक था और एक रहेगा। उन्‍होंने कश्‍मीर में शांति व्यवस्था बहाल करने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया की कोई ताकत हमें धर्म के नाम पर बांट नहीं पाएगी।


Scroll To Top
Translate »