
लखनऊ । कानपुर विकास प्राधिकरण अवैध निर्माणों को लेकर कडा रुख अपना रहा है । वीसी किंजल सिंह के निर्देश के बाद ओएसडी आलोक वर्मा की अगुवाई मे अवैध निर्माणों को लेकर अभियान चल रहा है ।
कई जगहों पर जेईयो की मिली भगत से हो रहे अवैध निर्माणों की जानकारी सामने आने पर ओएसडी ने खुद कार्रवाई की कमान संभाली और दो दिनों मे स्वरूप नगर, जूही, अनवरगंज, रामकृष्ण नगर, दबौली वेस्ट मे दस निर्माणों को सील किया ।
इनमें कई जगहों पर आवासीय नक्शों पर कामशियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया गया था ।
इन मामलों में दोषी पाए जाने पर केडीए वीसी किंजल सिंह ने दो सुपरवाइजरों को निलंबित कर दिया तथा दो जेईयो से स्पष्टीकरण मांगा है ।
जिससे केडीए के प्रर्वतन विभाग मे हड़कंप मचा हुआ है ।
https://rashtriyadinmaan.com
