मोसुल में मारे गए आईएसआईएस लड़ाके भारतीय तो नहीं?


isis

नई दिल्ली: रॉ और आईबी मिलकर इस बात की जांच कर रहे हैं कि चार भारतीय उन बीस आईएसआईएस लड़ाकुओं में से तो नहीं थे जिनका इराक के मोसुल शहर में सिर काट दिया गया है। यह बीस लोग मोसुल शहर, जो कि इन दिनों वार जोन कहलाता है, से भागने की कोशिश कर रहे थे। उन सबका सिर बीच शहर  में जनता के बीच काट दिया गया।

23 के आईएस से जुड़ने, 6 के मारे जाने की खबर
भारतीय सुरक्षा तंत्र के मुताबिक अभी तक उनके पास 23 भारतियों की आईएस से जुड़ने की खबर है और उनमें से 6 के मारे जाने की सूचना है। 17 भारतीय अभी भी कॉन्फ़्लिक्ट जोन में आईएस के लिए लड़ रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।”


Scroll To Top
Translate »