अक्षय भी आए 100 करोड़ के क्लब में, एयरलिफ्ट ने की अच्छी कमाई


akhay

नई दिल्ली : इराक-कुवैत युद्ध के दौरान भारतीयों के लिये हुए रेसक्यू पर बनी अक्षय कुमार-निमरत कौर स्टारर फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।

100 करोड़ क्लब में अक्षय की पहली फिल्म

अक्षय और निमरत की 100 करोड़ क्लब में यह पहली फिल्म है। दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते भी दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। बाजार विश्लेषक तरण आदर्श ने कहा कि रिलीज के दूसरे हफ्ते भी शानदार कमाई कर एयरलिफ्ट ने देशभर में 102.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म 22 जनवरी को रिलीज हुई थी।


Scroll To Top
Translate »