अपनी फिल्मों के जरिए समाज की तस्वीर बदलना चाहते है हिरानी


phpThumb_generated_thumbnail

मुंबई। नेशनल अवार्ड विनर डायरेक्टर राजकुमार हीरानी की फिल्मों का विषय सामाजिक मुद्दों से जुड़ा होता है। वे सदैव अलग-अलग विषयों को जनता के सामने लाते है जिससे जागरूकता फैले। सामाजिक मुद्दों पर कटाक्ष करने वाले हिरानी ने खुलकर अपनी राय रखी।
हिरानी बोले,’मैं बोलने वक्त बहुत सतर्क रहता हूं, क्योंकि मैं नहीं जानता कि मेरी बातों को कैसे लिया जाएगा, इसलिए मैं बोलना पसंद नहीं करता। क्योंकि अगर हम कुछ भी कहते हैं तो लोग सोशल मीडिया पर हमें कोसना शुरू कर देते हैं। आमिर खान के साथ भी यही हुआ, असहिष्णुता के मुद्दे पर उनकी बात को अलग ढंग से लिया गया।’ इसी कारण हिरानी अपनी फिल्मों के माध्यम से अपनी बात कहते हैं।
हिरानी ने कहा, ‘ऐसी बात जब बाहर जाती है तो उसकी सच्चाई जाने, परखे बिना पूरा देश उसे वैसे ही ले लेता है। मीडिया जो लिखता है, लोग वही समझते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मीडिया इसके लिए काफी हद तक जिम्मेदार है। आमिर के साथ यह ठीक नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने देश के लिए काफी अच्छा किया है।
‘मुन्नाभाई’, ‘पीके’ या ‘3 इडियट्स’ में मनोरंजन के साथ दिए गए उनके संदेश को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी फिल्में देश को बदल पाएंगी, लेकिन उन्हें यह जरूर लगता है कि उनकी फिल्में कुछ लोगों में तो अवश्य बदलाव ला पाएंगी।


Scroll To Top
Translate »