नई दिल्ली. बीजेपी से कीर्ति आजाद के सस्पेंशन पर विवाद तेज हो गया है। गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी ऑफिस के सामने कीर्ति के सपोर्टर्स ने विरोध-प्रदर्शन किया। पोस्टर दिखा रहे कुछ सपोर्टर्स को पुलिस हिरासत में भी लिया। डीडीसीए में जेटली पर घोटाले का आरोप लगाने वाले कीर्ति को बीजेपी ने बुधवार को सस्पेंड कर दिया था।
सस्पेंशन पर कीर्ति ने पूछा- मेरी गलती क्या? हार नहीं मानूंगा, रार ‘नई’ ठानूंगा
कीर्ति ने अहमदाबाद में गुरुवार को कहा, ”मेरी गलती क्या है, मुझे नहीं पता। नौ साल से करप्शन के खिलाफ आवाज उठाता रहा हूं। डीडीसीए में करप्शन की बात उठाना एंटी-पार्टी एक्टिविटी नहीं।” वाजपेयी जी की कविता पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि हार नहीं मानूंगा, रार ‘नई’ ठानूंगा।
कीर्ति ने और क्या कहा?
– ”डीडीसीए कभी पार्टी का माध्यम नहीं था। डीडीसीए को लेकर सवाल उठाने पर क्या अनुशासनहीनता की, नहीं जानता। तब तो बीसीसीआई भी पार्टी का मामला हो। आईपीएल पर कितने सवाल उठाए हैं, तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? डीडीसीए में मैंने पर्सनल लेवल पर मामला उठाया था।”
– ”अगर सच बोलना जुर्म है तो मैं यह जुर्म करता रहूंगा।”
– ”अगर सच बोलना जुर्म है तो मैं यह जुर्म करता रहूंगा।”
– ”भाई नरेंद्र मोदी जी से जरूर कहूंगा कि देखें मेरी गलती क्या है, मैं पीठ पर वार नहीं करता हूं, जो होता है, सच्चाई से सामने करता हूं। बड़ा बनना है तो छोटी बातें नहीं करनी चाहिए।”
– ”मैं पीएम से कहूंगा और मार्गदर्शक मंडल (आडवाणी-जोशी-सिन्हा) के नेताओं से मिलूंगा। अपने सस्पेंशन के बारे में बात करूंगा।”
स्वामी करेंगे कीर्ति की मदद
– बीजेपी के सीनियर लीडर सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा, ” बीजेपी को कीर्ति जैसे ईमानदार नेता को नहीं खोना चाहिए। मैं उनकी हर मदद करूंगा।”
– बीजेपी के सीनियर लीडर सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा, ” बीजेपी को कीर्ति जैसे ईमानदार नेता को नहीं खोना चाहिए। मैं उनकी हर मदद करूंगा।”
– इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह पार्टी से मिले नोटिस का जवाब देने के लिए लेटर की ड्राफ्टिंग में कीर्ति की मदद लेंगे।
– स्वामी ने कहा, ”मैं ड्रॉफ्ट नोटिस तैयार करने में मदद करूंगा। मैं तबसे उन्हें जानता हूं जब वे नौजवाने थे। उनके पिता भी मेरे दोस्त थे।”
https://rashtriyadinmaan.com

