राष्ट्रपति पुतिन से मिले PM मोदी, द्विपक्षीय वार्षिक सम्मेलन का आगाज


 

mmmmm_145096001917_650x425_122415061253

रूस की राजधानी मॉस्को में 16वें भारत रूस द्विपक्षीय सम्मेलन की शुरुआत हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से क्रेमलिन में मुलाकात की, जिसके बाद सम्मेलन की शुरुआत हुई.

प्रधानमंत्री मोदी इस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय रूस दौरे पर गए हैं. उन्होंने रूस के साथ आर्थिक, सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर सकारात्मक सहयोग की उम्मीद जताई है. वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में अहम समझौते होने की भी उम्मीद है. जिनमें व्यापार और टूरिज्म भी शामिल हैं.

 

पुतिन ने मोदी को भेंट की महात्मा गांधी की डायरी
रुस के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी को महात्मा गांधी की डायरी का एक पृष्ठ और 18वीं सदी की भारतीय तलवार भेंट स्वरूप दी है. गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक पुतिन ने ये वस्तुएं बुधवार शाम मोदी के लिए आयोजित भोज की मेजबानी के दौरान भेंट स्वरूप दीं.

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, ‘रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को महात्मा गांधी की डायरी का एक पृष्ठ भेंट किया है. इस पृष्ठ में गांधीजी ने स्वयं कुछ लिखा है.’

Ads by ZIN

मोदी को गिफ्ट में मिली तलवार
पुतिन ने मोदी को बंगाल प्रांत की 18वीं सदी की भारतीय तलवार भी भेंट की. इस पर चांदी की कलाकृति है. इससे पहले मोदी बुधवार को दो दिवसीय रूस यात्रा पर मास्को पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया इस दौरान वह 16वीं भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन बैठक में हिस्सा लेंगे.


Scroll To Top
Translate »