
BISHKEK, JULY 12 (UNI):- Prime Minister Narendra Modi and President of Kyrgyz Republic Almazbek Atambayev at the signing ceremony, in Ala-Archa State Residence, Bishkek, Kyrgyzstan on Sunday. UNI PHOTO-30U
बिशकेक | मध्य एशिया के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी अपने पांचवे पड़ाव पर किर्गिस्तान की राजधानी बिशकेक पहुंचे। शनिवार को देर रात किर्गिस्तान के प्रधानमंत्री सेमिर तारियेव ने श्री मोदी का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि मध्यरात्रि से थोड़ा पहले किर्गिस्तान के प्रधानमंत्री सेमिर तारियेव ने श्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपनी किर्गिस्तान यात्रा के दौरान श्री मोदी वहां के राष्ट्रपति अलमाज़बेक अतामबायेव के मुलाकात करेेंगे । इसके अलावा श्री मोदी किर्ग फील्ड हॉस्पिटल को चिकित्सा उपकरण उपहार में देने के साथ साथ दूरसंचार-औषधि संपर्कों का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे किर्गिस्तान से भारत के लिए चिकित्सा पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। अपने किर्गिस्तान प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
