मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म फोर्स 2 में रॉ ऐजेंट का किरदार निभाती नजर आयेंगी। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार विपुल शाह वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म फोर्स का सीक्वल फोर्स 2 बनाने जा रहे है। फोर्स में जॉन अब्राहम जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल ने काम किया था। फोर्स 2 में इस बार जॉन के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा का चयन किया गया है। इस फिल्म में सोनाक्षी एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगी। सोनाक्षी ने टिवटर पर लिखा मैंने आपको बताया था कि मेरे पास आपके लिए खबर है। अपनी अगली फिल्म फोर्स 2 में रॉ एजेंट की भूमिका निभाने को लेकर उत्सुक हूं।
https://rashtriyadinmaan.com
