नई दिल्ली: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ललित मोदी प्रकरण में घिरती जा रहीं है। राजे ने राजस्थान भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी ने गत रात उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद अशोक परनामी ने वसुंधरा का बचाव किया और कहा कि मीडिया टुकड़ों में जानकारी दिखा रही है, इर पर टिप्पणी करना संभव नहीं है।
अशोक परनामी ने कहा कि वसुंधरा ने हजारों हस्ताक्षर किए हैं, जब तक हमें पूरी जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं। परनामी के अलावा भाजपा के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी और राजस्थान भाजपा के इंचार्ज सोदान सिंह ने भी वसुंधरा राजे से मुलाकात की। भेंट के बाद सोदान सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को फोन पर मीटिंग के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पूरी राज्य इकाई और पार्टी वसुंधरा राजे के पीछे खड़ी है। इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता है। इन सबके बीच राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री और वसुंधरा राजे के करीबी राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री का बचाव किया।
https://rashtriyadinmaan.com
