
किच्छा को अपराध मुक्त करने के उद्देश्य से विधायक निधि के 5 लाख रुपये की लागत से शहर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सदानंद दाते ने संयुक्त रूप से किया। विधायक शुक्ला ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र को शांतिपूर्ण व अपराध मुक्त रखने के लिए विधायक निधि के 5 लाख की लागत से शहर के विभिन्न गलियों को चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे अपराध पर रोकथाम लगाई जा सके।
विधायक शुक्ला ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता बताइए जिस पर तुरंत पैसे जारी कर शहर को सीसीटीवी कैमरे से लैस करा दिया गया है जिसका लाभ क्षेत्र की जनता के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी मिलेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते ने कहा कि विधायक राजेश शुक्ला द्वारा लगातार क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किए जा रहे हैं जिसमें पुलिस प्रशासन के लिए भी अपना सहयोग कर सीसीटीवी कैमरे लगवाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली परिसर किच्छा में कंट्रोल रूम की आवश्यकता विधायक शुक्ला को बताई गई जिस पर विधायक शुक्ला ने विधायक निधि के 5 लाख रूपय से कंट्रोल रूम का निर्माण कराने की घोषणा की तथा थाना अध्यक्ष मदन मोहन पांडे द्वारा शहर में और भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात रखी गई जिसपर विधायक शुक्ला ने तीन लाख रूपय अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए अपने विधायक निधि से देने की घोषणा की और कहा कि किसी भी विकास की योजनाओं में पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी।किच्छा विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा इस संबंध में लगातार प्रयासरत हूं।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु शाह, थानाध्यक्ष मदन मोहन पांडे के साथ समस्त कोतवाली स्टाफ, कुंदन लाल खुराना, हरिश्चंद्र पंत,धर्मराज जायसवाल, ओमप्रकाश दुआ, ओम तनेजा, देवेंद्र शर्मा, कुलदीप बग्गा, मूलचंद राठौर ,नीरज बजाज, सुरेंद्र चौधरी, लवी सहगल ,अभिषेक सक्सेना, धीरेंद्र प्रताप सिंह ,राजेश तिवारी, सरीफ मालिक, विनय मिश्रा, हर्ष गंगवार ,महेंद्र ठाकुर, मुकेश सागर, चूड़ामणि सागर, मुकेश कोली, गोल्डी गोराया, राकेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, राजेश कुशवाहा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
https://rashtriyadinmaan.com
