
दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को देखने पहुंचे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एम्स जाकर वाजपेयी के हालचाल जाने थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वाजपेयी रुटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। वाजपेयी अभी एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में रहेंगे। वाजपेयी के रुटीन चेकअप के लिए एम्स में भर्ती होने की जानकारी भारतीय जनता पार्टी ने दी थी। भाजपा की ओर से बताया गया था कि डॉक्टरों की सलाह पर पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स में भर्ती कराया गया है।
एम्स की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अटल बिहारी वाजपेयी को नियमित जांच और टेस्ट के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की देख-रेख में डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाल-चाल जानने के लिए सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी शाम को एम्स गए और उन्होंने वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में उनको देख रहे डॉक्टरों से जानकारी ली।
https://rashtriyadinmaan.com
