कानून व्यवस्था, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरेगी बसपा: नसीमुद्दीन


 

14102429_1676896089298256_5488037233347081542_n
पूर्व सांसद रीना चैधरी, भाजपा नेता बसपा में शामिल

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी के जंगलराज और व्याप्त भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त और परेशान है और कल से शुरु हो रहे विधानमण्डल के मानसून सत्र में जनहित से जुडे ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी सरकार को घेरेगी। बसपा महासचिव और विधान परिषद में नेता विरोधी दल नसीमुद्दीन सिद्दीकी और विधानसभा में नेता विरोधी दल गया चरण दिनकर ने रविवार को सयुक्त रुप से संवाददाताओं सम्मेलन में कहा कि सपा ने 2012 में अपने घोषणा पत्र में प्रदेश की जनता से जो वादे किए उनमें से आधे वादे भी पूरे नहीं किए। प्रदेश सरकार से जनता त्रस्त है और यह उसका अंतिम सत्र साबित होगा।

श्री सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त और गुण्डाराज से आम जनता परेशान है। प्रदेश की बदहाली के लिए यहां समाजवादी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है वहीं भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार भी कम जिम्मेदार नहीं है। प्रदेश का किसान सूखे की मार के साथ गन्ना बकाया भुगतान नहीं होने से परेशान है। उसके बच्चों की पढाई नहीं हो पा रही है और पैसा नहीं होने से बेटियों की शादी भी किसान नहीं कर पा रहा है। प्रदेश और केन्द्र सरकार कागजी साबित हुई हैं। प्रदेश में बिजली आपूर्ति कागजों पर हो रही है। उन्होंने कहा कि बसपा विधानमण्डल के दोनों सदनों में काम रोको प्रस्ताव के नियमों के तहत प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान एदलितों और अल्पसंख्यकों के उत्पीडऩ आदि मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के कारण मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब हुई है। लखीमपुर खीरी में पिछले दिनों अश्वनी नामक युवक की दबंगों ने पूजा के लिए करने मंदिर जाते समय पीट.पीटकर हत्या कर दी। इतना नहीं पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।

श्री सिद्दीकी ने कहा कि सपा जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद नीति पर काम कर रही है। प्रदेश में धार्मिक अल्पसंख्यक विशेष तौर पर मुसलमान, दलित और पिछडे वर्ग के लोग सबसे अधिक पीडित हैं। सपा ने अपने घोषणा पत्र में वादे कर जनता को धोखा देने का काम किया। सपा ने सत्ता में आने से पहले मुसलमानों से वादा किया कि वह रंगनाथ मिश्र आयोग और सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार मुसलमानों को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिलाने का काम करेगी। इतना ही नहीं पिछली 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कर उन्हें आरक्षण दिलायेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के साढे चार साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था का हाल इतना खराब रहा कि छोटे बडे 680 साम्प्रदायिक दंगे हुए। इन दंगों में 875 लोगों की जान गई और 7329 घायल हुए। एक लाख से अधिक लोग अभी भी शिविरों में रह रहे हैं। प्रदेश की जेलों में 82 हजार 196 मुसलमान कैदी बंद हैं। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, मथुरा, दादरी और आजमगढ़ समेत अनेक जिलों में साम्प्रदायिक घटनाएं हुई। श्री दिनकर ने कहा कि बसपा कानून व्यवस्था, बुलंदशहर हाईवे आदि की घटनाओं को विधानसभा में उठायेंगें और सरकार को घेरने का काम करेंगें।

बसपा महासचिव श्री सिद्दीकी ने बताया कि समाजवादी पार्टी से लखनऊ के मोहनलालगंज से दो बार सांसद रही रीना चैधरी के अलावा भारतीय जनता पार्टी छोडकर रंजन चैधरी और त्रणमूल कांग्रेस के नेता मोहम्मद सरवर मलिक समेत अनेक लोग आज बसपा में शामिल हुए हैं।


Scroll To Top
Translate »