यूपी में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए चुनाव लडेगी—- गुलाम नबी आजाद


14064013_1676896345964897_6390719919078225508_n
लखनऊ, । कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने रविवार को यहां कहा कि यूपी में कांग्रेस इस चुनाव में विधायकों की संख्या बढाने के लिए नहंी बल्कि सरकार बनाने के लिए चुनाव लडेगी। यूपी में कांग्रेस की हालत दिन प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है। युवाओं में खासा उत्साह दिख रहा है। ये सकारात्मक परिणाम के संकेत हैं।

यपूी कांग्रेस कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता 27 साल में बेहाल हो गई है। इस दरमियान भाजपा, सपा और बसपा ने तीन-तीन और चार-चार बार सरकारें बनाई हैं। लेकिन यूपी का विकास के स्थान पर विनास हुआ है। विकास तो सिर्फ कांग्रेस के शासन में होता है। उन्होंने कहा कि अब यहां की जनता बदलाव चाहती है। इसीलिए इन क्षेत्रीय दलों व अन्य पार्टियों से जनता का विश्वास उठ गया है। प्रदेश के हर वर्ग की जनता को अब कांग्रेस में ही आशा की किरण दिख रही है।

प्रेस कांफ्रेंस में श्री नबी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, पूर्व अध्यक्ष निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी और शीला दीक्षित भी मौजूद थीं। श्री आजाद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शीला दीक्षित का नाम यूपी के प्रस्तावित मुख्यमंत्री के लिए इसलिए आगे आया है क्योंकि उन्होंने दिल्ली में विकास में नए आयाम कायम किए हैं। अब यूपी की जनता भी उसी तर्ज पर विकास चाहती है। गुलाम नबीच आजाद ने कहा कि अफसोस की बात तो यह है कि कई पार्टियों में अब तक यह तय नहीं हो पाया कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। कुछ में यह है कि मुख्यमंत्री के अलावा किसी और को कोई नहीं जानता। लेकिन कांग्रेस में सीएम का कंडीडेट पहले से ही तय है।


Scroll To Top
Translate »