LDA VC डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण के बाद कुष्ठ आश्रम में की सेवा


लखनऊ | स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा गोमती नगर स्थित प्राधिकरण में झण्डारोहरण किया गया। जिसके बाद पूरे जोश और उमंग में राष्ट्रगान गाया गया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी बहुत भाग्यशाली हैं, जो एक साथ यहां एकत्रित होकर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर प्राधिकरण को नई ऊंचाईयों तक ले जाना है और शहर के समग्र विकास के लिए बनाये जाने वाले रोडमैप में अपनी शत प्रतिशत आहुति देनी है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने कर्मचारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उनके बीच जाकर तिरंगा सेल्फी ली, जिसके बाद कर्मचारियों ने उनके साथ जमकर फोटो खिंचवाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किये गए। इसके बाद उपाध्यक्ष ने कानपुर रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में जाकर वहां रहने वाले लोगोें के साथ भी स्वतंत्रता का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने उन्हें भोजन परोसा और कपड़े आदि भेंट किये। इस मौके पर सचिव पवन कुमार गंगवार और अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Scroll To Top
Translate »