नेता जी की सलाह को गलत समझा गया: अखिलेश


 

rrfdeer4e4e342)नई दिल्ली। आईपीएस अमिताभ ठाकुर को धमकाने के आरोप में घिरे समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बचाव में अब उनके बेटे और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उतर आए हैं। मुलायम की अमिताभ ठाकुर को दी गई कथित धमकी पर अखिलेश ने कहा कि नेताजी ऐसे ही समझाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईपीएस अमिताभ ठाकुर को नेताजी कुछ चीजें समझाने की कोशिश कर रहे थे। नेताजी ने आईपीएस ऑफिसर को केवल सलाह दी थी। जिसे गलत समझ लिया गया। ऐसे तो नेताजी मुझे भी अक्सर सलाह देते रहते हैं।

इससे पहले अमिताभ ठाकुर आज मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग को लेकर दिल्ली रवाना हो गए। अमिताभ ने बताया कि मैं दिल्ली जा रहा हूं। पूरे मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को दूंगा और यदि मौका मिला तो केंद्रीय गृह मंत्री से भी मुलाकात करूंगा।


Scroll To Top
Translate »