नेता जी का जन्मदिन पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा


images (55)लखनऊ |
           समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष श्री मुलायम सिंह यादव का 77 वां जन्म दिवस  राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बूथ और वार्ड स्तर तक समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के रूप में हर्षोल्लास के वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य एवं दीघार्यु की प्रार्थना के साथ उनके राजनीतिक सफरनामें पर भी चर्चा की जाएगी। प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और केन्द्र सरकार के रक्षामंत्री के रूप में उनके राजनीतिक संघर्ष तथा उपलब्धियों के बारे में गोष्ठियों में विचार व्यक्त किए जाएगें।
 नेता जी के जन्मदिवस पर जनपदो में प्रकोश्ठो तथा जिला/महानगर संगठनों की ओर से रक्तदान, अस्पतालों में फल वितरण, निराश्रितों को अन्न वस्त्र दान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। पार्टी संगठन से जुड़ा हर कार्यकर्ता  आयोजन को  भव्य रूप  देने के लिए स्वतः स्फूर्त से सक्रिय है कार्यक्रमस्थलो की विशेष सजावट भी होगी।
 राजधानी लखनऊ में नेता जी के जन्मदिन को भव्य रूप से मानाने की तैयारी  है ।पार्टी मुख्यालय में केक काटकर और सांस्कृतिक  कार्यक्रमों के साथ श्री यादव का जन्मदिन मनाया जायेगा ।बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता,पदाधिकारी, विधायक, साॅसद तथा मंत्रीगण भी इसमें शरीक होगें। इस अवसर के लिए मुख्यालय में एक बड़ा मंच भी बनकर तैयार जन्म दिवस का एक विशेष आकर्षण जनेश्वर मिश्र पार्क में लगने वाला राष्ट्रीय ध्वज होगा जो 207 फिट की ऊॅचाई पर फहराएगा। पार्क में ध्वजारोहण मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा होगा। इस तिरंगें के चारों ओर प्रकाश की व्यवस्था होगी जिससे यह दूर से दिखाई पड़ेगा ।
 स्मरणीय है, समाजवादी पार्टी की स्थापना 4 नवम्बर,1992 को लखनऊ के बेगम हजरत महल पार्क में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन लिए गए निर्णय के साथ हुई थी। इसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव निर्वाचित हुए थे जो आज तक निरंतर निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होते रहे हैं। समाजवादी पार्टी आज 18 प्रदेशों में फैली है। नई युवा पीढ़ी को उनके राजनीतिक सफर की जानकारी होना आवश्यक है कि किस प्रकार उन्होने संघर्ष करते हुए पार्टी को शिखर तक पहुॅचाया है। इस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में चल रही है।

Scroll To Top
Translate »