
लखनऊ,।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन ने निर्देश दिये हैं कि जनपद उन्नाव में निर्माणाधीन ट्रांस गंगा सिटी परियोजनांर्तगत चिन्हित हरित पट्टी पर वृक्षारोपण का कार्य आगामी 30 नवम्बरए 2016 तक पूर्ण कराया जाये। उन्होंने ट्रांस गंगा सिटी में आवासीय भू.खण्डों के आवंटन की प्रक्रिया को आगामी 15 दिसम्बर, 2016 तक पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती हाईटेक सिटी इलाहाबाद में औद्योगिक एवं कॉमर्शियल भू.खण्डों के आवंटन की प्रक्रिया यथाशीघ्र प्रारम्भ कराना सुनिश्चित किया जाये।
मुख्य सलाहकार आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग गु्रप के अन्तर्गत राज्य औद्योगिक विकास निगमए सूचना प्रौद्योगिकीए लोक निर्माण, पर्यटन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से सम्बन्धित परियोजनाओं की समीक्षा कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मेगा कॉल सेण्टर परियोजनांतर्गत स्थापित 500 सीट से दूरभाष द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से अधिकाधिक संख्या में फीड बैक प्राप्त किया जाये। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों से प्राप्त फीड बैक की जानकारी सम्बंधित विभागों को अवश्य उपलब्ध कराई जाये।उन्होंने कहा कि आगरा.लखनऊ एक्सप्रेस.वे के लोकार्पण हेतु समस्त आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित करा ली जायें।
उन्होंने समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे परियोजना का कार्य मौके पर प्रारम्भ कराने हेतु सभी वैधानिक औपचरिकताएं यथाशीघ्र पूर्ण कराने के साथ.साथ आवश्यक भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने ताजगंज परियोजना के निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निर्मित स्थानों की निरंतर आवश्यक साफ.सफाई हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करायें जायें। मुख्य सलाहकार ने कहा कि 50 महिला चिकित्सालयों में निर्माणाधीन 100 शैय्या मैटरनिटी विंग में से पूर्ण हो चुके 14 मैटरनिटी विंग को आगामी 31 जनवरी तक क्रियाशील कराया जाये तथा अवशेष मैटरनिटी विंगों के कार्यों में और अधिक गति लाकर निर्धारित अवधि में पूर्ण कराया जाये।
उन्होंने जनपद आगराध्इटावा में आगरा से इटावा लायन सफारी मार्ग पर साईकिल ट्रैक के निर्माण कार्य आगामी 20 नवम्बर तक पूर्ण कराने के भी निर्देश दिये।
बैठक में प्रमुख सचिव वित्त डॉ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरुण कुमार सिन्हा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण सुधीर गर्ग, सी0ई0ओ0 यूपीडा नवनीत सहगल, सचिव मुख्यमंत्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रबन्ध निदेशक यूपीएसआईडीसी अमित घोष, सचिव औद्योगिक विकास विभाग श्रीमती अलकनंदा दयालए सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
