LDA ने गोमती नगर के विभूतिखण्ड में प्राधिकरण की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया


लखनऊ| लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा प्राधिकरण की नियोजित भूमि पर से अवैध कब्जों/अतिक्रमण को हटाने के सम्बंध में दिये गये निर्देशों के क्रम में गुरूवार को गोमती नगर के विभूतिखण्ड में प्राधिकरण की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

तहसीलदार (अर्जन) शशिभूषण पाठक ने बताया कि विभूतिखण्ड में चंदन अस्पताल के पीछे प्राधिकरण की अर्जित व नियोजित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके पक्के निर्माण करा लिए गए थे। जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया था। इसमें शेष बचे अवैध कब्जों के खिलाफ आज पुनः अभियान चलाया गया, जिसमें प्राधिकरण पुलिस बल व विभूतिखण्ड थाने के पुलिस बल के सहयोग से उक्त अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया।

अवर अभियंता इम्तियाज अहमद ने बताया कि खाली करायी गयी जमीन की कीमत कई करोड़ रुपए है।


Scroll To Top
Translate »