यूपीसीडा कर्मचारी संयुक्त संघ ने 21 फरवरी को कानपुर मुख्यालय में बुलाई आम सभा


कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर फिर से संघर्ष के लिए उठ खड़े हुए हैं

lucknow | यूपी इन्वेस्टर सम्मिट होने के बाद अब उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर फिर से संघर्ष के लिए उठ खड़े हुए हैं। यूपीसीडा कर्मचारी संयुक्त संघ ने कानपुर में 21 फरवरी को आम सभा बुलाई है। इसमें मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी।

यूपीसीडा कर्मचारी संयुक्त संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वराज श्रीवास्तव और महामंत्री अरशद हलीम ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी पेंशन को लेकर 4/11/ 2022 को आदेश जारी किया था। इसके अनुपालन में ईपीएफओ नई दिल्ली द्वारा निर्गत आदेश 29 मार्च 2022 के अनुपालन कराने के संबंध में 10 वर्ष की सेवा पूरी करने पर बैकलॉग कार्य को सहित अन्य कार्मिकों को एसीपी का लाभ दिए जाने, कार्मिकों के एसीआर मुख्यालय द्वारा स्वीकृत नही किया गया है। समस्त कार्मिकों को कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाने संबंध में कर्मचारी संघ 21 फरवरी को आम सभा बुलाई है जिसमें अग्रिम रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी जिससे कि कर्मचारी पूरे मनोयोग से उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास पर अपना सहयोग दे सकें।


Scroll To Top
Translate »