
लखनऊ | सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में पीलीभीत से भी उम्मीदवार उतारा गया है। इस सूची में संभल से जियाउर्रहमान बर्क, बागपत से मनोज चौधरी, गौतम बुद्व नगर से राहुल अवाना, पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार, घोसी से राजीव राय और मिर्जापुर से राजीव एस बिंद को टिकट दिया गया है।
अपना दल कमेरावादी जिस मिर्जापुर सीट से टिकट मांग रही थी, उस पर राजेंद्र एस बिंद को उतारा। बरेली लोकसभा सीट से पिछली बार सपा के प्रत्याशी रहे भगवत शरण गंगवार को इस बार पीलीभीत से टिकट दिया।
https://rashtriyadinmaan.com
