सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी-समधन की लोकायुक्त जांच शुरू, मांगा LDA से संपत्ति का ब्योरा


लखनऊ | लोकायुक्त ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी पूर्व सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी नगर निगम की जोनल अधिकारी अंबी बिष्ट की संपत्ति के मामले में जांच शुरू कर दी है। लोकायुक्त ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को पत्र भेजकर पति-पत्नी की प्रॉपर्टी का ब्योरा मांगा है। यह कार्रवाई आरटीआई कार्यकर्ता उर्वशी शर्मा की शिकायत पर हो रही है।

उर्वशी के अनुसार, लोकायुक्त आरोपी दंपति से भी जवाब-तलब कर चुके हैं। अब लोकायुक्त ने एलडीए से दंपती की संपत्ति का ब्योरा मांगा है। इस पर प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने सभी संपत्ति अधिकारियों से योजनाओं में दंपती की प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी तलब है। अंबी बिष्ट पूर्व में प्राधिकरण में उप सचिव के पद पर रह चुकी हैं। इस मामले में शासन स्तर से भी जांच कराई जा चुकी है।


Scroll To Top
Translate »