जाम से जनता , व्यापारी सब पीड़ित, पुलिस अफसरों के साथ बैठक में बोलें व्यापारी नेता हर बाजार की जाम है सबसे बड़ी समस्या

लखनऊ| लखनऊ व्यापार मंडल के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के साथ आज डीसीपी सोमेन वर्मा के कार्यालय कैसरबाग में बैठक संपन्न हुई। बैठक में एसीपी पंकज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।बैठक में व्यापारियों की ओर से लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने नेतृत्व किया।
डीसीपी ने व्यापारियों को फायर से सुरक्षा के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया तथा टप्पे- बाजी की हो रही घटनाओं पर चर्चा की और सुरक्षा के उपाय तथा सुरक्षा उपकरण (सीसीटीवी कैमरा) दुकान के बाहर लगाने को कहा।
नखास व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने नक्खास में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और बताया जब चार लेन रेहड़ी पटरी दुकानदार लगा लेते हैं तो आने वाले ग्राहक एवं व्यापारी अपनी गाड़ी कहां खड़ी करें । पुलिस द्वारा केवल कार का ही चालान काटा जाता है।
नाका गुरुद्वारा के सतपाल मीत ने बताया बांसमंडी गुरुद्वारा रोड पर खड़े लावारिस एवं बेतरतीब वाहनों की ओर ध्यान आकर्षित कराया गुरुद्वारा रोड के अध्यक्ष अशित अग्रवाल ने भी समर्थन किया।
अकबरी गेट व्यापार मंडल के महामंत्री मोहम्मद सैफ विक्टोरिया स्ट्रीट एवं अकबरी गेट पर अतिक्रमण की बात उठाई।
बुलाकी अड्डा से दाऊ दयाल अग्रवाल ने हैदर गंज तिराहे पर लगने वाले जाम की समस्या को बताया।
कृष्ण अमीनाबाद व्यापार मंडल से मनीष ने अंदर की तरफ अवांछित तत्वों का जमावड़ा होने की बात कही।
संजय जसवानी ने फतेहगंज में अतिक्रमण की बात कही।
कैसरबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश ने कैसरबाग चौराहे पर लगने वाले जाम की ओर ध्यान केंद्रित कराया।
होटल रेस्टोरेंट के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहां की चारबाग में वेंडिंग जोन घोषित होने के बावजूद पटरी दुकानदार फुटपाथ को घेरे रहते हैं।
सहादतगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम वर्मा ने मनसा देवी मार्ग पर लगने वाली जाम की बात कही।
अहियागंज व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा ने रकाबगंज चौराहा सुभाष मार्ग पर लगने वाले जाम की बात कहते हुए पांडे गंज चौकी ओम वजीरगंज थाने के द्वारा कोई कार्यवाही न करने की बात कही।
अहियागंज व्यापार मंडल के युवा वरिष्ठ महामंत्री समीर जैन ने नादान महल रोड पर खड़े लावारिस लोडर छोटा हाथी की बात कही।
मौलवीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष इकराम अंसारी ने मौलवी गंज में खड़ी अवैध बसों की बात बताई।
लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा ने राजाजीपुरम क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री पवन मनोचा ने नाका एवं चारबाग की भीषण समस्या को हल कराने की बात कही जिसमें थाने के सामने खड़े वाहन भी शामिल हैं अतिक्रमण के कारण नाका का बाजार समाप्त होते जा रहा है।
स्टेशनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान ने स्टेशनरी बाजार की समस्या से अवगत कराया।
लखनऊ व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने लाटूश रोड की समस्याओं से अवगत कराया।
राजीव अग्रवाल ने अमीनाबाद टेंपो स्टैंड पर अराजक तत्वों के जमावड़े ध्यान केंद्रित कर कराया।
मीना बेकरी चौराहे के अध्यक्ष गुड्डे नवाब ने कहा कि शराब की दुकान पर अत्यधिक भीड़ लगी रहती है।
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने कहा कि हर थाने के अंतर्गत दो फायर की गाड़ी खड़ी होनी चाहिए, बाजारों में पूर्व में बने फायर हाइड्रेंट को पुनः जीवित किया जाए और नए फायर हाइड्रेंट बनाए जाएं।
मिश्र ने पुराने लखनऊ में ट्राफिक पुलिस की व्यवस्था ना होने की बात कहते हुए कहा कि सबसे ज्यादा आज यदि आवश्यकता है तो पुराने लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस की है क्योंकि पुराना लखनऊ घनी बस्ती होने के कारण हर चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
अधिकारियों ने सभी व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पश्चिम के सभी अधिकारियों के निजी मोबाइल नंबर व्यापारियों को दिए और सभी समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया। अगली बैठक में इन सभी समस्याओं का समाधान के साथ नई बात पर चर्चा होगी।
बैठक में मुख्य रूप से लखनऊ व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा महामंत्री पवन मनोचा उमेश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन सिंह चौहान सतपाल मीत अचल मल्होत्रा मुकेश मनीष मोहम्मद हसीब वसी उद्दीन संजय जेसवानी राजीव अग्रवाल कुश मिश्रा समीर जैन नरेश प्रशांत गर्ग राजीव अरोड़ा संजय जैसवानी हरीश सलमान मोहम्मद साहब मोहम्मद इरफान रवि रस्तोगी प्रेमचंद यादव अखिलेश अवस्थी गुड्डे नवाब सतीश शर्मा शिशिर दाऊ दयाल विशाल अग्रवाल के साथ पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
