
लखनऊ. सूबे की राजधानी पहली बार अपने प्रथम नागरिक के रूप में किसी महिला को चुनेगा. राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के सभी 16 नगर निगम में आरक्षण का खाका तैयार कर अधिसूचना जारी करने की तैयारी में है. इसके तहत लखनऊ के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी महापौर का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है. विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में एक बार फिर चुनावी आगोश में होगा.
प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई. आबादी के अनुपात को देखते हुए इनमें आरक्षण तय कर दिया गया है. इसके तहत कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, मेरठ व फिरोजाबाद का मेयर पद भी महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है. यहां पर विभिन्न वर्ग की महिलाओं के लिए महिलाएं चुनाव मैदान में होंगी.
दूसरी ओर ताजनगरी आगरा, मुरादाबाद, इलाहाबाद, बरेली, अलीगढ़, झांसी और अयोध्या में यह पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा. यहां किसी भी वर्ग का व्यक्ति इस पद पर अपनी दावेदारी ठोंक सकेगा. महापौर पद के इस प्रस्तावित आरक्षण की गुरुवार देर रात जारी अनन्तिम अधिसूचना के तहत मथुरा व मेरठ का महापौर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. फीरोजाबाद, वाराणसी, सहारनपुर और गोरखपुर पिछड़ी जाति के लिए होगा। इस प्रस्तावित आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 20 अक्टूबर तक की मियाद भी तय की गई है.
https://rashtriyadinmaan.com
