
प्रबंध निदेशक राजशेखर के मुताबिक ब्रेथ इनलाइजर की जांच में 2878 ड्राइवरों की जांच की गई थी, जिसमें 18 को शराब पीने के मामले में दोषी पाया गया था।
इसके पहले बुधवार को यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के लिए बस में सेंसर लगाकर जांच की। इसके लिए प्रबंध निदेशक ने सीतापुर रूट पर 20 किमी तक सफर करके खामियों का जायजा लिया।
प्रबंध निदेशक ने साथ गए अफसरों की चार सदस्यीय कमेटी को 15 अगस्त तक सेंसर से होने वाले फायदे की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि अवध डिपो की बस में में डिवाइस सिस्टम लगाया गया। ये सिस्टम 15 दिन प्रयोग के तौर पर बस में लगा रहेगा। रिपोर्ट आने के बाद पहले चरण में लंबी दूरी की बसों में डिवाइस लगेगा। वहीं, दूसरे चरण में रात्रिकालीन बसों में ये सिस्टम लगाकर दुर्घटनाओं को रोकने की कोशिश की जाएगी।
https://rashtriyadinmaan.com
