राज्य सरकार तथा दो प्रवासी उद्यमियों के बीच एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किए गए


kkj876yu
लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में आगरा के ताज महल परिसर में आज राज्य सरकार तथा दो प्रवासी उद्यमियों के बीच एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किए गए। पहला एम0ओ0यू0 उत्तर प्रदेशीज़ इन कैनाडा (यूपिका) तथा दूसरा पैनोरमा इण्डिया के बीच हस्ताक्षरित किया गया। यूपिका की तरफ से एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर इसके अध्यक्ष श्री संजीव मलिक ने किए, जबकि पैनोरमा इण्डिया पर इसकी चेयरपर्सन/अध्यक्ष श्रीमती अनु श्रीवास्तव ने किए।
यूपिका कैनाडा में पढ़ने तथा नौकरी करने के इच्छुक लोगों से सहयोग करेगी, जबकि पैनोरमा इण्डिया प्रवासी भारतीयों (इण्डियन डायस्पोरा) के साथ शिक्षा, विज्ञान व तकनीकी, कला इत्यादि क्षे़त्रों में सहयोग करेगी।

Scroll To Top
Translate »