नई दिल्ली : ‘अतुल्य भारत’ कैंपेन से इसके ब्रांड एंबेसडर अभिनेता आमिर खान को बाहर किए जाने के बाद उन पर एक बार फिर से जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को पर्यटन, संस्कृति एवं परिवहन की स्थाई समिति की बैठक में आमिर खान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हमला बोला। उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कहा कि आमिर ‘गद्दार’ हैं, उन्हें बाहर ही कर देना चाहिए। हालांकि जब मीडिया ने उनसे इस बारे में पूछा तो सांसद ने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक घटना उस वक्त की है जब पर्यटन और संस्कृति पर संसद की स्थायी समिति ने पर्यटन सचिव सचिव विनोद जुत्शी से अतुल्य भारत का ब्रांड एंबेसेडर बदलने पर सफाई मांगी गई। सूत्रों के मुताबिक तिवारी ने कहा कि ‘आमिर खान देशद्रोही हैं, उन्हें हटाना ही चाहिए था।’
https://rashtriyadinmaan.com

