पठानकोट. यहां हुए आतंकी हमले के सात दिन बाद नरेंद्र मोदी शनिवार को एयरबेस पहुंचे। इस विजिट के दौरान उन्होंने बॉर्डर एरिया बामियाल का एरियल सर्वे किया। एयरफोर्स के अफसरों के साथ आतंकी ऑपरेशन के दौरान घायल हुए सैनिकों से भी मिले। इसके बाद वे दिल्ली लौट गए।हिरासत में लिए लोगों के पास थीं दो-दो सिम…
– जांच एजेंसियों ने एयरफोर्स के दो सर्विसमैन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। शक है कि हमले के दौरान आतंकियों को लोकल सपोर्ट हासिल हुआ होगा।
– जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनके कॉल रिकॉर्ड्स चेक किए गए थे।
– सामने आया कि ये दोनों जासूसी मामले में गिरफ्तार एयरफोर्स के पूर्व टेक्नीशियन रंजीत केके. से बात करते रहे थे।
– रंजीत को 28 दिसंबर को आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
– हमले से पहले ही इंटेलिजेंस एजेंसियां इन दोनों लोगों पर नजर रख रही थीं।
– जांच में सामने आया कि ये दोनों ही लोग दो-दो मोबाइल सिम का इस्तेमाल कर रहे थे।
डिफेंस मिनिस्टर ने किया था दौरा, लिया था पाकिस्तान का नाम…
– 5 जनवरी को डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर पठानकोट गए थे। उस दौरान ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ था।
– पर्रिकर ने कहा था, ”आतंकियों के पास से पाकिस्तान में बना मटेरियल मिला है। जांच जारी है।”
– ”आतंकी एके 47, पिस्टल, नाइट विजन इक्विपमेंट और 40 से 50 किलो बुलेट लेकर आए थे।”
– ”कुछ मशीनरी के पाकिस्तान से जुड़े होने के संकेत मिल रहे हैं। दो आतंकियों की लाशें बुरी तरह जली हुई हैं।”
– पाकिस्तान और आतंकियों को क्या रिस्पॉन्स दिया जाएगा, इसके जवाब में उन्होंने कहा, ”क्या जवाब दिया जाएगा, यह मैं यहां नहीं बताऊंगा।”
एयरबेस में कैसे घुसे थे आतंकी?
– आतंकी मेन गेट के रास्ते आए। बताया जा रहा है कि आर्मी की वर्दी में होने के कारण उन्होंने घुसपैठ कर ली।
– चारों आतंकियों ने दो लेयर की सिक्युरिटी तोड़ दी और ग्रेनेड से हमला किया।
– दो आतंकी मारे गए। बाकी आतंकी एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया और रेजिडेंशियल एरिया में चले गए।
कितने घंटे चला था एनकाउंटर?
– डिफेंस मिनिस्टर ने बताया था, ”एनकाउंटर सिर्फ 36 से 38 घंटे चला। तड़के (शनिवार) 3.30 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ था और अगले दिन 7.30 बजे खत्म हुआ।”
– ”कैम्पस में तीन हजार सिविलियन भी हैं। इतना आसान नहीं है कि इस कैम्पस को सेफ रखना था।”
https://rashtriyadinmaan.com
