सारे मर्दों में मेल इगो और बहुत सारा अंहकार होता है


 

2015_11image_13_35_28556304211-ll

हर लड़की शादी को लेकर बहुत सारे सपने सजाती है। उसे इंतजार होता है अपने राजकुमार का लेकिन अपनी मनपसंद पार्टनर मिल जाने के बावजूद कई बार औरत परेशान हो जाती है, जिसके पीछे की वजह बड़ी रोचक है।

एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि कई बार महिलाओं को अपने पार्टनर से बेहद प्यार होने के बावजूद भी उनकी कुछ आदतें बहुत ही खराब लगती हैं जैसे उनका हुकुम चलाना, अंहकारी होना या फिर डिमांडिंग होना आदि।

कुछ पुरुष यह सोचते हैं कि वो बिलकुल परफेक्ट हैं। इसमें दो तरह के पुरुष हैं… पहले जो अपनी पत्नियों को नीचा दिखने की कोशिश करते हैं और दूसरे जो हर तरीके से परेशान करते हैं।

अगर आपका पति या पार्टनर आपको किसी तरह से परेशान कर रहा है तो आपको यह आर्टिकल पढ़ना चाहिए।

अहंकार 

बहुत सारे मर्दों में मेल इगो और बहुत सारा अंहकार होता है और अगर कोई गलती से भी उन्हें चोट पहुंचाए तो उन्हें कतई बर्दाशत नहीं होता। भले ही उनकी बीवी ही क्यों न हो। ऐसे पुरुष अपने साथी की फीलिंग का कोई ख्याल नहीं रखते हैं। दूसरी लड़कियों को देखना ऐसे पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होते हुए दूसरी लड़कियों पर नजरे रखते हैं। इस तरह की खराब आदतें महिलाओं को बहुत हर्ट करती हैं।

अधिकार जमाना

आपको बहुत सारा प्यार मिले और रानी की तरह ट्रीट किया जाए, तो भला आपको क्‍यूं अच्छा नहीं लगेगा लेकिन अगर आपको पार्टनर हद से ज्‍यादा आप का ख्‍याल रखे या बहुत ज्‍यादा हक जमाने लगे तो घुटन महसूस होने लगेगी। बस यहीं से रिश्‍ता खराब होना शुरू हो जाता है।

आंसूओं से नफरत

ज्यादातर महिलाएं भावुक होती हैं और खुशी और गमी में आंसु बहाने लगती है। इसी चक्कर में वह कभी-कभी ज्‍यादा रो लेती हैं लेकिन जिस के साथ वो रिश्ते में बंधी हैं वो उनके आंसुओं की कदर न करे, तो औरते कही ना कही दुखी जरूर होंगी।

सैक्स का आदि 

कुछ आदमी सैक्स के आदि होते हैं। अगर आपकी जिंदगी में कोई ऐसा है तो उन्हें बताए कि सैक्स की वजह से आप दोनों रिश्ता खत्म हो रहा है। उन्हें यह बात समझाए कि यह जरूरी है लेकिन हर समय नहीं।


Scroll To Top
Translate »