गाजियाबाद में दहेज नहीं देने पर विवाहिता को जहर देने का आरोप


16-57-1487941065-176969-khaskhabar

 

गाजियाबाद। दहेज में एक करोड़ रुपए मांगने का आरोप एक इंजीनियर बिजनेसमैन पर लगा है। आरोपी इंजीनियर राहुल की शादी करीब 14 महीने पहले पायल से हुई थी। गाज़ियाबाद के इंद्रापुरम के वैशाली में आज पायल जहर खाई हालत में ससुराल में मिली है।

आरोप है कि राहुल और उसके परिवार ने एक करोड़ का दहेज नहीं देने पर उसे जहर दिया है। हालांकि पायल अभी अस्पताल में भर्ती है। उसे होश में आने का इंतजार हो रहा है। परिवार ने मामला दर्ज करवा दिया है।

मामले की जांच की जा रही है। लड़की का देवर और ससुर हिरासत में लिए गए हैं। पायल के पिता गाजियाबाद के कविनगर इलाके के रहने वाले हैं। शादी में 35 लाख की कार दहेज में दी गयी थी। लेकिन उसके बाद भी दहेज की मांग में पायल से मारपीट का आरोप उसके पति राहुल पर है। राहुल इंजीनियर है और अब अपना बिजनेस कर रहा है। उसे एक करोड़ रूपया अपने कारोबार के लिए चाहिए थे।


Scroll To Top
Translate »