यूपी सरकार गुंडों, पांखंडों की सरकार: जयंत चौधरी


28-57-1487949219-177042-khaskhabar

 

अमेठी। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी जयंत सिंह ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपी सरकार गुंडों, पांखंडों की सरकार है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो वादे करते है लेकिन उनका पूरा नहीं कर सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों को चौदह दिन में गन्ने का भुगतान, कर्ज माफी का वादा करते है लेकिन हम वादा करते है कि अगर मेरी सरकार बनी तो किसान दर जहां तीन प्रतिशत उसे बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर देंगे और किसानों के लिए अलग वजट का प्रावधान करेaगे।

जनपद मुख्यालय के दुलापुर खुर्द ग्राउंड में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेश की अखिलेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि खराब छवि वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा लेकिन इसी विधानसभा के मंत्री को टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने विकास कार्य को दिखाने में 525 करो़ड़ रूपया खर्च कर दिया है।

रालोद के महासचिन ने कहा कि प्रदेश सरकार घी बांटने का आश्सावन जनता को दे रही है जब बांटने का समय आयेगा तो कहेगी कि हमारे पास वजट नहीं है, वजट होगा तो पुरानी योजना को बन्द कर दिया जायेगा।


Scroll To Top
Translate »