
लखनऊ. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को गौतमबुद्धनगर जिले के बादलपुर गांव के भूमि घोटाले में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को नोटिस जारी किया है. इस मामले में कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के साथ उनके पिता प्रभुदयाल व भाई आनंद कुमार को भी नोटिस जारी किया है.
संदीप भाटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने बादलपुर गांव में हेराफेरी से लगभग 47,433 वर्गमीटर जमीन को आबादी भूमि घोषित करने के आरोप को गंभीरता से लिया है. आरोप है कि अधिकारियों ने हेरफेर करके बादलपुर गांव में मायावती की इस जमीन को अनुचित ढंग से आबादी भूमि घोषित किया.
https://rashtriyadinmaan.com
