मेगा कॉल सेंटर की लड़कियां काम बंद कर सड़क पर उतरीं


crying-gangrape-molestation-5453c58d7803a_exlst

लखनऊ। पिछले दिनोंउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित लेखराज मार्केट में अत्याधुनिक कॉल सेंटर का उद्घाटन किया था। आज उसी कॉल सेंटर में हंगामा खड़ा हो गया है। कारण है पिछले दो माह से सेलरी न मिलना और नौकरी से निकाले जाने की धमकी दी जाना। इससे आहत होकर सैकड़ों लड़कियों ने जमकर बवाल काटा और काम बंद करके कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ कर जमकर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस और अधिकारी पहुंच गए जिन्होंने लड़कियों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।

हंगामा काट रही लड़कियों का आरोप है कि उन्हें पिछले दो माह से सेलरी नहीं मिली है। उन्होंने जानकारी की तो पता चला ऊपर से उनकी सेलरी 14000 रुपये प्रतिमाह आती है लेकिन उन्हें सिर्फ 7130 रुपये ही दिए जाते हैं। लड़कियों का आरोप है कि जब उन्होंने सेलरी की मांग की तो अधिकारियों ने उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी दी। गुरुवार सुबह जब वह ऑफिस गईं तो जिम्मेदारों ने उन्हें कार्यालय से भगा दिया। इसके विरोध में करीब 250 लड़कियों ने काम बंद करके हंगामा काटना शुरू कर दिया। 300 सीट वाले इस श्मेगा कॉल सेंटरश् के माध्यम से यूपी के विभिन्न विभागों में चल रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन की व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने और उनका वास्तविक फीडबैक हासिल कर सरकारी योजनाओं का फीडबैक लिया जा रहा है। मेगा कॉल सेंटर अपने आप में बेहद अनूठा है।

योजनाओं के बारे में योजनावार निर्धारित प्रश्नावली-प्रपत्रों पर फीडबैक के आकलन के आधार पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यकता के अनुसार अपनी योजनाओं के संचालन की व्यवस्था में सुधार लाने की कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन (यूपीडेस्को) को सूचना उपलब्ध करानी होगी। काॅल सेंटर की स्थापना के लिए यूपीडेस्को को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस सम्बन्ध में यूपीडेस्को द्वारा सिस्टम इन्टीग्रेटर के चयन की कार्रवाई की जा रही है।


Scroll To Top
Translate »