
लखनऊ | भारत सरकार के गृहमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश राजनाथ सिंह शुक्रवार 11 नवम्बर को लखनऊ आयेगें तथा प्रातः 10ः30 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित ओएनजीसी केन्द्र उद्घाटन में रहेगें तथा 11ः30 बजे आॅल इण्डिया कार्मस कान्फ्रेस लखनऊ विश्वविद्यालय में भाग लेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने बताया कि दोपहर 1ः30 बजे पण्डित दीन दयाल प्रष्ठिान के पुस्तक विमोचन समारोह कार्यक्रम 4 कालिदास मार्ग में रहेंगे। उसके उपरान्त सायं 3 बजे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम डाॅ0 राम नाईक जी लिखित पुस्तक विमोचन समारोह राजभवन में रहेगंे। सायं 4 बजे के0जी0एम0सी0 सामुदायिक केन्द्र में रेन बसेरा स्थापना समारोह में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम कालिदास मार्ग में करेंगें।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने बताया कि शनिवार 12 नवम्बर को 11ः00बजे डाॅ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित भोजपुरी अध्यन और शोध केन्द्र के कार्यक्रम में भाग लेगे तथा सायं काल 4 बजे के0जी0एम0सी0 लखनऊ में आई0एफ0यू0एन0ए0 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरान्त दिल्ली प्रस्थान करेगें।
https://rashtriyadinmaan.com
