
नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तरफ से मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करने के कई किस्से आपने सुने होंगे. लेकिन इस बार मोदी के एक और मंत्री ने भी लोगों की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है.
केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने इस बार प्लेन में एक लड़की और उनकी बीमार मां की मदद की है. दरअसल श्रेया प्रदीप नाम की एक लड़की ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने उनकी और उनकी मां की मदद की है.
रांची की रहने वाली श्रेया प्रदीप ने बताया कि वह अपनी बीमार मां के साथ बेंगलुरु से इंडिगो फ्लाइट में सफर कर रही थीं. उन्हें गेट के पास XL सीट दी गई, ताकि उनकी मां को बैठने में सहूलियत हो, जो चल नहीं सकती.
उन्होंने बताया कि जब कोलकाता में प्लेन रुका तो पता चला कि दोनों सीटें केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिंन्हा और उनकी पत्नी के लिए बुक हैं, लेकिन जब फ्लाइट में आते ही जयंत सिन्हा को श्रेया की मां के बारे में पता चला तो वह तुरंत अपनी पत्नी के साथ इकॉनमी क्लास में चले गए.
रांची की रहने वाली श्रेया ने जयंत सिन्हा और इंडिगो को टैग करते हुए लिखा, ”अच्छे दिन वह हैं जब एविएशन मिनिस्टर ने अपनी फर्स्ट क्लास सीट मुझे और मेरी मां को दे दी और खुद इकॉनोमी क्लास में बैठे. धन्यसवाद सर.”
https://rashtriyadinmaan.com
