उज्बेकिस्तान पहुंचे मोदी, रूस में शरीफ से मुलाकात संभव


 

modi-in-uzbekistan_201576_152633_06_07_2015नई दिल्‍ली। छह देशों की यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब दो बजे उज्बेकिस्तान पहुंच गए। ताशकंद में उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री शावकत मिरोमोनोविच ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री 10 जुलाई को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्‍मेलन के अलावा ब्रिक्स की बैठक में भी शामिल होंगे। इसी दौरान भारतीय पीएम की पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात हो सकती है।

मोदी की यात्रा की शुरुआत उज्बेकिस्तान से हो रही है। यहां से वह 7 जुलाई को कजाकिस्‍तान जाएंगे। 8 जुलाई को मोदी रूस जाएंगे और उसके बाद 10 जुलाई को तुर्कमेनिस्तान जाएंगे। इसके बाद वह 11 जुलाई को किर्गिस्‍तान और 12 जुलाई को ताजिकिस्तान जाएंगे। वह पीवी नरसिम्हा राव के 1995 के दौरे के बाद तुर्कमेनिस्तान की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे।

रूस में शरीफ से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी

पीाएम मोदी और पाक पीएम शरीफ के बीच होने वाली इस संभावित मुलाकात में भारत द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा मुंबई हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले जकीउर रहमान लखवी की जमानत का मुद्दा भी उठा सकता है। उद्योग जगत को प्रधानमंत्री के इस विदेश दौरे से बहुत उम्मीदें हैं।

एसोचैम ने कहा है कि भारत द्वारा रक्षा उत्पादन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को बढ़ाकर 49 फीसदी किए जाने के बाद भारत के रूस के साथ आर्थिक रिश्तों में बड़ा बदलाव आएगा। सीआईआई ने कहा है कि मध्य एशिया के पांच देशों कजाकिस्‍तान, तुर्कमेनिस्तान, तजाकिस्‍तान, उज्बेकिस्तान व किर्गिस्‍तान के साथ व्यापार को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल यह सालाना 1.4 अरब डॉलर का है।

 


Scroll To Top
Translate »