मोदी कायर और मनोरोगी: केजरीवाल


 

282d7112ae9e459026a3610cbd679bfc_M

नई दिल्ली। सीबीआई के छापे की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने पीएम मोदी को मनोरोगी बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मोदी मुझसे राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ पाए तो इस तरह की कायरता पर उतरे। आपको बता दें कि पहले खबरें आ रही थी कि सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर छापा मारकर उसे सील कर दिया है।

बाद में सीबीआई ने खुद साफ किया कि छापा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर नहीं बल्कि केजरीवाल के प्रिसिंपल सेक्रेटी राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर छापा मारा गया है। हालांकि केजरीवाल ने फिर दावा किया कि सीबीआई झूठ बोल रही है। छापा उनके दफ्तर पर ही मारा गया है और फाइलों की जांच की गई। केजरीवाल ने पूछा कि मोदी बताएं कि उन्हें कौनसी फाइल देखनी है।

वहीं, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि सीबीआई छापे से डराकर ईमानदार राजनीति को रोकने की कोशिश कर रहे हैं मोदी। जनता सच के साथ है, सफल नहीं हो सकेंगे। उधर, संसदीय कार्यमंत्री वैंकया नायडू ने कहा कि सीबीआई अपना काम कर रहे है। वह स्वतंत्र एजेंसी है। सरकार ने किसी भी तरह का इशारा नहीं किया है।


Scroll To Top
Translate »