
नई दिल्ली: कैबिनेट ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। बजट में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने खरीफ फसलों के लिए उनकी लागत का 1.5 गुना मूल्य देने का एलान किया था। इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी नजर है। धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 250 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की मंजूरी दी है।
सूत्रों के मुताबिक मक्का का न्यूनतम मूल्य 1425 रुपए से बढ़ाकर 1,700 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह तुअर का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रुपए से बढ़ाकर 5,675 रुपए कर दिया है। उड़द के लिए अब किसानों को 5,400 रुपए के बदले 5600 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे। साथ ही ज्वार का एमएसपी 1700-1725 रुपए से बढ़ाकर 2430 रुपए कर दिया गया है। उड़़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5400 रुपए के बदले 5600 रुपए होगा।
सूत्रों के मुताबिक रागी का नया समर्थन मूल्य 2897 रुपए होगा। अभी इसका समर्थन मूल्यू 1900 रुपए क्विंटल है। मूंग के लिए किसानों को 6975 रुपए प्रति 100 किलो मिलेंगे। अभी मूंग का समर्थन मूल्य 5,575 रुपए है। सोयाबीन का समर्थन मूल्य 3050 रुपए से बढ़कर 3,399 रुपए हो कर दिया है।
तिल का MSP 5300 रुपए से बढ़ाकर 6249 रुपए कर दिया गया है। सूरजमूखी के बीज को लिए किसानों को 5388 रुपए होगा। अभी इसका दाम 4,100 रुपए है। मूंगफली का एमएसपी 4,450 रुपए से बढ़ाकर 4,890 रुपए होगा। रागी का भाव 1900 रुपए से बढ़कर 2,897 रुपए होगा।
इससे पहले खबर आई थी कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य 340 रुपए बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। साथ ही रागी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1 हजार रुपए बढ़ाने का प्रस्ताव था। अभी सोयाबीन का समर्थन मूल्य 3050 रुपए है। कृषि सचिव शोभना पटनायक के मुताबिक उत्पादन का 1.5 गुना कीमत दी जाएगी।
https://rashtriyadinmaan.com
