समाजवादी महिला सभा का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज


DSC_0059
लखनऊ|
       उत्तर प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, रसोई गैस तथा पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि, मंहगाई की मार और राजधानी में घंटो बिजली कटौती के खिलाफ आज समाजवादी महिला सभा ने प्रदर्शन कर राज्यपाल  से जनविरोधी भाजपा सरकार की बर्खास्तगी की संस्तुति करने की मांग की।
       समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह के नेतृत्व में जब हजारों महिलाएं  प्रदर्शन कर रही थी पुलिस ने बिना किसी उŸोजना के लाठी चार्ज कर दिया जिसमें दो दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हो गई। श्रीमती गीता सिंह, श्रीमती लीलावती कुशवाहा (एम.एल.सी), प्रेमलता यादव, शीला सिंह, गीता पाण्डेय, रचना कोरी, अनिता यादव एवं सुरैया सिद्दीकी आदि को चोटें आईं। श्रीमती लीलावती कुशवाहा को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन तथा एम.एल.सी. श्री एस.आर.एस. यादव ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। युवा प्रकोष्ठ के कुछ पदाधिकारीगण भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए जिनमें से श्री विकास यादव, विजय सिंह, अनुराग यादव व मनीष सिंह को चोटें लगी।
        आज हजारों की तादाद में महिलाएं दारूलशफा में एकत्र हुईं और वहां से जब जीपीओ पर पहुंची तो वहां पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर दिया जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। फिर भी श्रीमती गीता सिंह बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ राजभवन तक पहुंच गई और उन्होंने वहां ए.डी.एम. सिटी को राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविन्द चौधरी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, सदस्य विधान परिषद श्री एस.आर.एस. यादव एवं श्री अरविन्द कुमार सिंह ने महिला प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि महिलाओं पर पुरूष कर्मियों द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए। महिलाओं के प्रदर्शन के समय महिला पुलिस की ड्यूटी होनी चाहिए थी ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्य और कानून की व्यवस्थाओं को भूलकर काम करने लगे हैं।
समाजवादी महिला सभा के ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि भाजपा सरकारों से जनता का मोहभंग हो गया है। रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में 58 रूपए, 90 रूपए की वृद्धि की गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हुए है। शहर में घंटों बिजली कटौती हो रही है। गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में राज्यपाल महोदय, से मांग की गई है कि वह भाजपा सरकार की प्रशासनिक अक्षमता, जनसामान्य के हितों के प्रति उपेक्षा, मंहगाई, बेरोजगारी रोकने में असफलता के लिए तत्काल सरकार की बर्खास्तगी के लिए संस्तुति करें।
महिला सभा के प्रदर्शन में पूर्व सांसद श्रीमती सुशीला सरोज, मुन्नी पाल (नगर अध्यक्ष लखनऊ), जरीना उस्मानी (पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग) रेणु सिंह, ऊषा सिंह, आशा सिंह (कानपुर ग्रामीण) तृप्ती अवस्थी, नसरीन फातिमा, रेणुबाला, मिथलेश तिवारी, नमिता (गोरखपुर) शमीम बानों (सीतापुर) पूजा सिंह एवं ओमप्रभा (बाराबंकी) लज्जावती आदि मुख्य रूप से शामिल रहीं।

Scroll To Top
Translate »