नाराज पीएम मोदी अफसरों पर भड़के , बीच में ही छोड़ी बैठक


 

 

2016_10image_14_03_417075557pmnarendramodi-ll

 

नई दिल्ली ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विभिन्न विभागों के सचिवों के काम से नाराज चल रहें हैं। बीतें हफ्ते सचिवों के साथ हुई प्रधानमंत्री की एक मीटिंग में नरेंद्र मोदी सचिवों के प्रेजेंटेशन से नाखुश दिखें।उन्होंने सचिवों को प्रेजेंटेशन पर और काम करने और उसे दुबारा बनाने को कहा। वहीं सचिवों के साथ ही एक दूसरी मीटिंग में पीएम मोदी इस कदर नाराज हुए कि वो प्रेजेंटेशन बीच में छोड़ कर चल दिए।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का  यूं बीच में प्रेजेंटेशन छोड़ चले जाना सभी को अजीब लगा। क्योंकि इससे पहले वो हमेशा प्रेजेंटेशन के अंत तक मौजूद रहते थे। साथ ही वो सभी अधिकारियों, सचिवों की बातों को ध्यान से सुनते थें और उनके साथ बहस में भी भाग लेते थें।

पीएम मोदी ने अपने इस कदम से सचिवों को संकेत दें दिया हैं कि वो उनके कार्यों से नाखुश हैं। खबर के मुताबिक उन्होंने सभी सचिवों को निर्देश दिया है कि वो अपने कार्यों में सुधार लाएं, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Scroll To Top
Translate »