
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के फ़ैजुल्ला गंज स्थित बीबीएस इण्टर कॉलेज में गुरुवार को सामाजिक संस्था “बी-अवेयर फाउंडेशन” की संरक्षिका, समाजसेविका श्रीमती अपर्णा यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं में सेनेटरी नैपकिन वितरित किया। यह पहल राउंड टेबल इण्डिया संस्था व्दारा चलाये जा रहे कम्युनिटी प्रोजेक्ट “वुमेन इम्पावरमेंट” के तहत की गयी।
इस अवसर पर श्रीमती अपर्णा यादव ने इस पहल की तारीफ की साथ ही अफसोस जताते हुए कहा कि आर्थिक रूप के कमजोर परिवारों की बच्चियां महीने के समस्या वाले दिनों में स्कूल नही जा पाती हैं। हालांकि इसकी कई वजहें हैं। जिसमें एक प्रमुख वजह स्वछता भी है। श्रीमती यादव ने महिलाओ की सुरक्षा और सम्बंधित कानून का भी जिक्र किया। उन्होंने महिलाओं के हित में बने अति महत्वपूर्ण कानून क्रिमिनल एमेंडमेंट एक्ट 2013 का जिक्र करते हुए इस कानून के बारे में जानकारी रखने की सलाह दी।
उक्त अवसर पर राउंड टेबल इण्डिया संस्था की चेयरमैन श्रीमती अल्का बंसल, कॉलेज की संरक्षिका श्रीमती नीलम सिंह, प्रधानाचार्य, अध्यापक/ अध्यापिकाएं व सैकड़ों की सख्या में छात्राएं उपस्थित थी।
https://rashtriyadinmaan.com
