श्रीमती सुरभि रंजन ने वृन्दावन शोध संस्थान में वृन्दावन की 21 निराश्रित महिलाओं को ट्राई साईकिलें वितरित कीं


unnamed (5)लखनऊ:  आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुरभि रंजन की अध्यक्षता में वृन्दावन शोध संस्थान में वृन्दावन की 21 निराश्रित महिलाओं को ट्राई साईकिलों का वितरण किया गया।
श्रीमती सुरभि रंजन ने अपने कर कमलों द्वारा निराश्रित महिलाओं को ट्राई साईकिलें प्रदान करते हुए उनके स्वास्थ्य तथा अच्छे जीवन की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि शासन स्तर से भेजी जाने वाली सभी प्रकार की सहायता तत्काल उपलब्ध कराते हुए उनका जीवन स्तर सुधारने के लगातार प्रयास किये जाने चाहिये। अच्छे भोजन सहित रोजमर्रा में काम आने वाले सामान भी उन्हें उपलब्ध कराये जाये।
निराश्रित महिलाओं को रहने के लिये साफ सुथरी जगह उपलब्ध कराकर पेयजल, कपड़े, विस्तर तथा दवा आदि जैसी बुनियादी चीजें भी उन्हें उपलब्ध करायी जाती रहें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्य विकास अधिकारी आंद्रा वामसी ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि निराश्रित महिलाओं की बुनियादी आवश्यकताओं को पूर्ण करने तथा उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जायेगा जिससे कि उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर पूर्व नगर मजिस्टेªट हेम सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी ओम प्रकाश यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूजा अग्निहोत्री सहित गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »