
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव करीब आते ही गठबंधन की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है। दरअसल, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए एक मंच बनाकर एकसाथ खड़े होने की अपील की है।
अजित सिंह ने शनिवार को एक बयान जारी कर गठबंधन बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राजनीति के दो महापुरुषों डॉ। राम मनोहर लोहिया एवं चौधरी चरण सिंह जिन वर्गो के लिए जीवनभर संघर्षरत रहे और जिनके प्रयासों से किसानों, पिछड़े वर्गो एवं समाज के वंचित लोगों को भागीदारी मिली आज वे उपेक्षित हैं।
चौधरी ने आगे अपने बयान में कहा है कि मौजूदा समय में किसानों की दुर्गति हो रही है। सबसे ज्यादा आत्महत्या किसान समाज के लोगों ने की है। लाभकारी मूल्य तो दूर की बात, लागत मूल्य भी प्राप्त होना दूभर हो गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
